कोलकाता के पार्क सर्कस में अवैध निर्माण हटाने पर बवाल, 38 गिरफ्तार, इलाके में केंद्रीय बल तैनात

कोलकाता के तिलजला और पार्क सर्कस सेवन पॉइंट इलाके में अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई हिंसक विरोध में बदल गई, जहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के दौरान जमकर पथराव और तोड़फोड़ हुई। कई पुलिसकर्मी घायल हुए और पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। Kolkata Police ने कार्रवाई करते हुए अब तक 38 लोगों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त Ashesh Biswas ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। इलाके में फिलहाल भारी पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात हैं।
Share:


