Rashtra Bharat Logo

TMC Bank Accounts Frozen: तृणमूल की बढ़ी मुश्किलें, खाता फ्रीज मामले पर कल कोर्ट में सुनवाई

TMC Bank Accounts Frozen: तृणमूल की बढ़ी मुश्किलें, खाता फ्रीज मामले पर कल कोर्ट में सुनवाई
TMC Bank Accounts Frozen: तृणमूल कांग्रेस के 4 और बैंक खातों से हटेगा 'ताला' । कानूनी और दैनिक खर्चों के लिए पार्टी पहुंची अदालत। जानें कलकत्ता हाई कोर्ट की सुनवाई पर बड़े अपडेट्स।(File Photo)

TMC Bank Accounts Frozen: तृणमूल कांग्रेस के 4 और बैंक खातों से हटेगा 'ताला' । कानूनी और दैनिक खर्चों के लिए पार्टी पहुंची अदालत। जानें कलकत्ता हाई कोर्ट की सुनवाई पर बड़े अपडेट्स।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

जानिए पिछले आदेश में कोर्ट ने क्या दी थी छूट

TMC Bank Accounts Frozen: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कालीघाट गुट से जुड़े बैंक खातों को ‘फ्रीज’ किए जाने का मामला एक बार फिर अदालत पहुंच गया है। पार्टी के चार और बैंक खातों में लेनदेन रोके जाने के पुलिस के फैसले के खिलाफ तृणमूल के कालीघाट कैंप ने कलकत्ता हाई कोर्ट में नई याचिका दायर की है। इस मामले पर बुधवार को जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की बेंच में सुनवाई होगी।

साइबर क्राइम एफआईआर पर कार्रवाई, टीएमसी का इनकार

तृणमूल नेतृत्व का कहना है कि इंडियन बैंक के इन चार खातों में पैसे का लेनदेन साइबर क्राइम की एक एफआईआर के आधार पर रोका गया है। हालांकि पार्टी का दावा है कि इन खातों में किसी भी तरह की गड़बड़ी या गैर-कानूनी लेनदेन का कोई सबूत नहीं है। पार्टी ने मांग की है कि दैनिक खर्चों और कानूनी लड़ाई के लिए उन्हें इन खातों का इस्तेमाल करने दिया जाए।

पहले दिए गए थे स्पेशल ऑफिसर की नियुक्ति के आदेश

  • स्पेशल ऑफिसर की देखरेख: कोर्ट ने खातों के प्रबंधन के लिए एक स्पेशल ऑफिसर नियुक्त किया था जो 30 सितंबर तक इनका कामकाज देख रहे हैं।

  • पैसे निकालने की शर्त: खाते से पैसे तभी निकाले जा सकते हैं जब चेक पर अधिकृत अधिकारियों के साथ-साथ स्पेशल ऑफिसर के भी हस्ताक्षर हों।

  • जरूरी खर्चों की छूट: ममता बनर्जी के समर्थन वाले इस तृणमूल गुट को कोर्ट ने कानूनी व जरूरी खर्चों के लिए फंड इस्तेमाल करने की इजाजत दी थी।

440 करोड़ वाले खातों पर नहीं मिली राहत

वहीं दूसरी तरफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा फ्रीज किए गए तृणमूल के 3 मुख्य बैंक खातों को लेकर पार्टी को अब तक कोई राहत नहीं मिल सकी है। प्रवर्तन निदेशालय  ने इन खातों में जमा करीब ₹440 करोड़ रुपये की राशि को फ्रीज कर रखा है।  हाई कोर्ट के बाद पार्टी सुप्रीम कोर्ट भी गई थी लेकिन वहां से भी कोई अंतरिम राहत नहीं मिली। फिलहाल ये तीनों खाते पूरी तरह बंद पड़े हैं। अब कल होने वाली सुनवाई पर नजरें टिकी हैं कि क्या हाई कोर्ट पुलिस द्वारा फ्रीज किए गए इन 4 नए खातों में भी स्पेशल ऑफिसर के जरिए पैसे निकालने की छूट देता है या नहीं।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।