Rashtra Bharat Logo

एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आखिरकार खत्म हुआ सांपों के जहर वाला केस

एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आखिरकार खत्म हुआ सांपों के जहर वाला केस
एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आखिरकार खत्म हुआ सांपों के जहर वाला केस (Pic Credit- IG @elvish_yadav)

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने 2023 में दर्ज सांपों के जहर तस्करी मामले को खत्म कर दिया।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज सांपों के जहर से जुड़े केस को खत्म कर दिया है, जिससे उन्हें लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद से राहत मिल गई है।

क्या है पूरा मामला ?

मालूम हो यह मामला साल 2023 का है, जब नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आरोप था कि पार्टियों में सांपों के जहर का इस्तेमाल किया जाता था और इसके लिए अवैध तरीके से सांपों की तस्करी की जाती थी। इस मामले ने तब काफी तूल पकड़ा था, खासकर तब जब एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिए इस पूरे रैकेट का खुलासा होने का दावा किया गया था।

कई बार हुई एल्विश यादव से पूछताछ

जांच के दौरान एल्विश यादव से पूछताछ भी हुई थी और सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर जबरदस्त बहस छिड़ गई थी। उनके फैंस और विरोधियों के बीच यह मामला चर्चा का केंद्र बना रहा। हालांकि, एल्विश यादव लगातार खुद को बेगुनाह बताते रहे और उन्होंने कहा कि उनका इस पूरे मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद तस्वीर साफ हो गई है। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और दलीलों को देखते हुए केस को समाप्त करने का फैसला सुनाया। इस फैसले को एल्विश यादव के लिए बड़ी कानूनी जीत माना जा रहा है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।