Rashtra Bharat Logo

Jharkhand Updates

Jharkhand Workers in Cameroon News: कैमरून में फंसे झारखंड के 5 मजदूर | वेतन नहीं मिला | सरकार से मदद की अपील | गिरिडीह हजारीबाग

Jharkhand News: अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के 5 मजदूर, वेतन नहीं मिल रहा, सरकार से लगाई स्वदेश वापसी की गुहार

झारखंड के प्रवासी मजदूर एक बार फिर विदेश में मुसीबत में फंस गए हैं। इस बार अफ्रीका के कैमरून में झारखंड के गिरिडीह और हजारीबाग जिले के पांच मजदूर बुरी तरह फंसे हुए हैं। कंपनी द्वारा काम के बदले मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है और मजदूरों को रहने, खाने-पीने की बुनियादी सुविधाओं के अभाव में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विदेश में फंसे इन मजदूरों ने वीडियो संदेश के माध्यम से अपनी पीड़ा साझा करते हुए केंद्र और राज्य सरकार से तत्काल मदद की गुहार लगाई है। कौन हैं फंसे हुए मजदूर अफ्रीका के

Updated:
Somesh Soren Meets CM Hemant: घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प

Ranchi News: घाटशिला के नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, जीत पर मिली बधाई

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से हाल ही में हुए चुनाव में विजयी नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन ने शनिवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की। अपने परिवार के साथ पहुंचे सोमेश सोरेन को मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत पर ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दीं। यह मुलाकात घाटशिला के नए जनप्रतिनिधि के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक क्षण था। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में हुई इस भेंट के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमेश सोरेन को न केवल बधाई दी, बल्कि उन्हें जनसेवा और विकास कार्यों के

Updated:
Jharkhand News: कांग्रेस का मीडिया टैलेंट हंट झारखंड में जल्द शुरू, प्रवक्ताओं के चयन के लिए सात जोन में बंटा राज्य

Jharkhand News: कांग्रेस का नेशनल मीडिया टैलेंट हंट झारखंड में जल्द होगा शुरू, सात जोन में होगा प्रवक्ताओं का चयन

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने प्रवक्ताओं के चयन के लिए देशव्यापी नेशनल मीडिया टैलेंट हंट प्रोग्राम शुरू किया है और झारखंड में भी इस कार्यक्रम की शुरुआत जल्द ही होने जा रही है। शनिवार को रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और एआईसीसी प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल प्रतिभाशाली और वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध लोगों को सीधे संगठन से जोड़ने का माध्यम बनेगी। संवाददाता सम्मेलन के दौरान मीडिया टैलेंट हंट से जुड़े पोस्टर को भी लांच किया गया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राकेश

Updated:
Governor Santosh Gangwar: राज्यपाल ने जवाहर विद्या मंदिर रांची के हर्बिंजर्स 2025 में धोनी की सादगी को बताया संस्थान की पहचान

Ranchi News: राज्यपाल संतोष गंगवार ने जवाहर विद्या मंदिर के सांस्कृतिक समारोह में की विद्यार्थियों से संवाद, धोनी का किया विशेष उल्लेख

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को राजधानी रांची के जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक समारोह हर्बिंजर्स 2025 में भाग लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने वर्ष 1966 में स्थापित इस प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान की गौरवशाली परंपरा, अनुशासन और उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। राज्यपाल ने कहा कि यह विद्यालय न केवल झारखंड बल्कि संपूर्ण देश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल गंगवार ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का विशेष उल्लेख किया और कहा कि उनकी सादगी, अनुशासन और अंतरराष्ट्रीय

Updated:
Shravani Mela 2026: देवघर–बासुकीनाथ में तकनीक आधारित, सुरक्षित और सुविधायुक्त मेला तैयारियों पर जोर

Deoghar: श्रावणी मेला 2026 की भव्य तैयारी, तकनीक, सुरक्षा और स्थायी सुविधाओं पर बना व्यापक मास्टर प्लान

श्रावणी मेला 2026 की तैयारी ने पकड़ी रफ्तार देवघर में आयोजित राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों ने अब व्यवस्थित रूप से गति पकड़ ली है। रविवार को देवघर परिसदन के सभागार में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस बार श्रावणी मेला पूर्णतः तकनीक-सहज, सुरक्षित और सुविधाओं से परिपूर्ण होना चाहिए।उन्होंने कहा कि अब समय है कि अस्थायी प्रबंधों से आगे बढ़ते हुए ऐसे स्थायी ढांचे तैयार किए जाएं, जो आने वाले वर्षों की भीड़ और आवश्यकताओं को सहजता से संभाल सकें। यह बैठक कई विभागों की संयुक्त उपस्थिति में हुई,

Updated:
Jharkhand News: जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका! ईडी कोर्ट ने खारिज की दोषमुक्ति याचिका

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रयासों से ट्यूनीशिया में फंसे 48 झारखंडी कामगारों की सुरक्षित वापसी, संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल

Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बने प्रवासी कामगारों के मसीहा Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वे न केवल राज्य के विकास के प्रति समर्पित हैं, बल्कि प्रवासी कामगारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए भी समान रूप से प्रतिबद्ध हैं। उनके निर्देश और संवेदनशील हस्तक्षेप के कारण अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 प्रवासी कामगारों की सुरक्षित वापसी संभव हो सकी है। तीन महीने से झेल रहे थे आर्थिक संकट Hemant Soren: जानकारी के अनुसार, हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिलों से गए ये कामगार ट्यूनीशिया की एक

Updated:
JMM Bihar Chunav 2025: गठबंधन से अलग, कांग्रेस में बेचैनी

झामुमो ने बिहार चुनाव में गठबंधन से किनारा किया, कांग्रेस बेचैन

झामुमो का बिहार में अलग रुख, गठबंधन पर कांग्रेस में बेचैनी रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन से किनारा कर लिया है। पार्टी ने चकाई, धमदाहा, कटोरिया (एसटी), मनिहारी (एसटी), जमुई और पीरपैंती सीटों पर स्वतंत्र रूप से उम्मीदवार उतारने का फैसला किया। पार्टी के मुताबिक, राजद और कांग्रेस से बार-बार संपर्क किया गया, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। 14 अक्टूबर की समय सीमा के बाद झामुमो को यह कदम उठाना पड़ा। झामुमो का यह निर्णय पड़ोसी राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत करने और विस्तार की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। हालांकि,

Updated:
Jharkhand Police Duty Meet 2025: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची में पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में बढ़ाया पुलिस का मनोबल

20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2025 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बढ़ाया पुलिस का उत्साह

पुलिस को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना समय की मांग : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रांची के जैप-1 ग्राउंड, डोरंडा में आज 20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2025 का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के प्रति अपना गहरा विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि “पुलिस किसी भी राज्य की रीढ़ होती है और चुनौती के इस दौर में पुलिस को तकनीकी दृष्टि से दक्ष होना आवश्यक है।” राज्य पुलिस की भूमिका और बढ़ती जिम्मेदारियाँ मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा

Updated:
BJP Leader Pratul Shah Dev: भाजपा नेता प्रतुल शाह देव ने झारखंड में राज्य प्रायोजित धर्मांतरण का आरोप लगाया

राज्य सरकार के संरक्षण में धर्मांतरण का खेल – प्रतुल शाह देव

सरकार की नाकामी और गैरकानूनी चंगाई सभा झारखंड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उसके संरक्षण में धर्मांतरण का खेल लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट भवन मुख्यालय और पुलिस मुख्यालय से मात्र 5 किलोमीटर दूर चांद गांव में गैरकानूनी चंगाई सभा लंबे समय से आयोजित की जा रही है। इन सभाओं में चमत्कार का दावा किया जाता है और अंधविश्वास को बढ़ावा दिया जाता है, इसी आड़ में धर्मांतरण किया जाता है। प्रतुल ने कहा कि हरदाग पंचायत के अंतर्गत ग्राम सभा ने इस पर लिखित

Updated:
Dharti Aba Tribal Film Festival 2025

धरती आबा जनजातीय फिल्म फेस्ट 2025 : झारखंड में आदिवासी अस्मिता और संस्कृति का सिनेमाई उत्सव

आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और सृजनशीलता को समर्पित एक ऐतिहासिक पहल रांची में मंगलवार को कल्याण मंत्री श्री चमरा लिंडा ने डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय धरती आबा जनजातीय फ़िल्म फेस्ट 2025 का उद्घाटन किया।यह महोत्सव झारखंड में पहली बार आयोजित किया जा रहा है और इसे आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और सृजनशीलता का उत्सव माना जा रहा है। फिल्म फेस्ट का आयोजन झारखंड सरकार और भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। यह आयोजन 14 से 16 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें देशभर के 15 राज्यों की 70 से अधिक जनजातीय

Updated:
Dr Kumar Raja Ranchi Congress President - रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष ने संभाला पदभार

डॉ० कुमार राजा ने संभाला रांची महानगर कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष पद, कहा – संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना ही प्राथमिक लक्ष्य

डॉ० कुमार राजा ने संभाला रांची महानगर कांग्रेस का नेतृत्व रांची। रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ० कुमार राजा ने आज प्रदेश कांग्रेस भवन में विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनकी उपस्थिति में कांग्रेस के इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। सभागार “जय भारत, जय कांग्रेस” के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने डॉ० कुमार राजा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने

Updated:
Governor Urges Citizens to Embrace ‘Har Ghar Swadeshi’ at Ranchi Marathon

“राज्यपाल ने मोरहाबादी मैराथन में दिया ‘हर घर स्वदेशी’ का संदेश”

राँची।राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने मोरहाबादी, राँची में आयोजित “हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी – विकसित भारत @2047” मैराथन में उपस्थित प्रतिभागियों, आयोजकों और नागरिकों को संबोधित करते हुए स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह मैराथन राष्ट्र चेतना, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी भावना का प्रतीक है। राज्यपाल ने आयोजन के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। स्वदेशी अपनाने का संदेश राज्यपाल महोदय ने अपने संबोधन में कहा —“हर घर स्वदेशी” का आह्वान महात्मा गांधी के विचारों को

Updated:
RTI Act Weakening: Jharkhand Congress Accuses BJP Government of Undermining Transparency

सूचना का अधिकार हुआ कमजोर, पारदर्शिता पर पड़ा आघात — झारखंड कांग्रेस ने केंद्र पर लगाया गंभीर आरोप

सूचना का अधिकार कमजोर हुआ, लोकतंत्र पर खतरा — कांग्रेस का आरोप रांची, 12 अक्टूबर:झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर सूचना के अधिकार (RTI) कानून को कमजोर करने और देश की लोकतांत्रिक पारदर्शिता पर प्रहार करने का आरोप लगाया है। वेब स्टोरी: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रांची स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में और श्रीमती सोनिया गांधी के मार्गदर्शन में 12 अक्टूबर 2005 को लागू हुआ ऐतिहासिक सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI Act) आम जनता को शासन के हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित कराने

Updated:
Chaibasa Road Accident: रूंगटा स्टील के सहायक पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार पूर्ति की दुखद दुर्घटना में मौत | Rungta Steel Assistant Supervisor Pradeep Kumar Purti Dies in Tragic Crash

चाईबासा में सड़क हादसा: रुंगटा स्टील के असिस्टेंट सुपरवाइजर प्रदीप कुमार पूर्ति की मौत, दो ट्रकों की चपेट में आए

चाईबासा में सड़क हादसे में रुंगटा स्टील के असिस्टेंट सुपरवाइजर की मौत चाईबासा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आयता गांव के पास शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें रुंगटा स्टील कंपनी के असिस्टेंट सुपरवाइजर प्रदीप कुमार पूर्ति (35 वर्ष) की मौत हो गई। कैसे हुआ हादसा सूत्रों के अनुसार, प्रदीप शनिवार रात लगभग 10:45 बजे ड्यूटी समाप्त कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद, विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लग गई और घटनास्थल पर ही

Updated:
Bihar Chunav: झारखंड मुक्ति मोर्चा का बिहार चुनाव 2025 में आरक्षित सीटों पर फोकस

Bihar Election 2025: झामुमो को कटोरिया और मनिहार सीटों पर नजर, सीमावर्ती जिलों में फोकस

गठबंधन में सीट बंटवारे पर झामुमो की तैयारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में तेजी ला दी है। महागठबंधन के तहत सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी ने पटना में राजद नेताओं के साथ बैठकें कीं। इन वार्ताओं में झामुमो ने कटोरिया और मनिहार आदिवासी आरक्षित सीटों पर अपना दावा पेश किया। राज्य ब्यूरो, रांची के अनुसार, पार्टी के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और महासचिव विनोद पांडेय ने बैठक में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिलों में पार्टी का आधार मजबूत करना

Updated:
Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने शहीद जवानों के परिवारों को आर्थिक सहायता देकर सम्मानित किया

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद आरक्षी जवानों के परिजनों को दी सम्मान राशि और भावपूर्ण श्रद्धांजलि

शहीदों के परिवारों से मुख्यमंत्री की मुलाकात रांची के मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पलामू जिला बल के शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता के परिजनों से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को सम्मान राशि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत 1 करोड़ 10 लाख रुपए का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों के साथ सहानुभूति और आत्मीयता के साथ संवाद किया और उनकी पारिवारिक स्थिति का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया

Updated:
NAGI International Conference – राँची विश्वविद्यालय में सतत संसाधन प्रबंधन पर राज्यपाल का उद्घाटन भाषण

राँची विश्वविद्यालय में आयोजित NAGI सम्मेलन का उद्घाटन, राज्यपाल ने पृथ्वी के सतत भविष्य पर जोर दिया

राँची विश्वविद्यालय में 9वीं NAGI सम्मेलन का उद्घाटन, राज्यपाल ने सतत संसाधन प्रबंधन पर जोर दिया राँची विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा आर्यभट्ट सभागार में आयोजित तीन दिवसीय 9वीं NAGI अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन आज माननीय राज्यपाल-सह-झारखण्ड विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्री संतोष कुमार गंगवार ने किया। सम्मेलन का विषय था: “पृथ्वी का सतत भविष्य: संसाधनों के उपयोग एवं प्रबंधन की उभरती चुनौतियाँ”। राज्यपाल ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि यह विषय न केवल शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि मानवता और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की चुनौती राज्यपाल ने कहा

Updated: