Karam Mahotsav 2025: ‘करम पूर्व संध्या समारोह-2025’ में बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन- समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी

Karma Puja Karam Mahotsav 2025 Hemant Soren
करम पूर्व महोत्सव 2025 को संबोधित करते हेमंत सोरेन.
सितम्बर 2, 2025

Karam Mahotsav 2025: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित ‘करम पूर्व संध्या समारोह-2025’ (Karam Mahotsav 2025) में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंडवासियों को करम महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने एक समृद्ध सामाजिक, सांस्कृतिक विरासत हमें दिया है। पूरा आदिवासी समाज एकजुट रहकर इस विरासत को इसी प्रकार आगे बढ़ाएं।

आदिवासी समुदाय के लिए देश में बने हैं कई कानून

उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय की संरक्षा के लिए देश में कई कायदे-कानून बनाए गए हैं, कई सारी व्यवस्थाएं भी बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पूरी दुनिया में आदिवासी समाज के प्रति हमेशा विचार-विमर्श होता रहा है।

Karam Mahotsav 2025: कई कारणों से आदिवासी समाज बिखर रहा है

झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आदिवासी समाज कई कारणों से, कई नीतियों की वजह से इधर-उधर बिखर जा रहे हैं, लेकिन हमारी वर्तमान पीढ़ियों ने हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक व्यवस्थाओं को अलग-अलग प्लेटफार्म, अलग-अलग माध्यमों का उपयोग कर सामाजिकता को निरंतर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Also Read : लालू प्रसाद यादव के चरणों में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

Also Read : हेमंत सोरेन पटना में बोले- लोगों के अधिकार छीन रही है भाजपा

Also Read : ADR Report: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन समेत देश में 40 फीसदी मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक केस

Also Read: TATA Steel Salary: टाटा स्टील में साल में एक करोड़ से अधिक सैलरी वाले 283 लोग

सभी लोग करम महोत्सव धूमधाम से मनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का माहौल है। राज्य के अलग-अलग गांव, मोहल्ले, टोलों में करम महोत्सव मनाया जा रहा है। करम महोत्सव सिर्फ झारखंड में ही नहीं बल्कि जहां-जहां हमारे आदिवासी समुदाय के लोग बसे हैं, वहां भी करम महोत्सव की तैयारी की गई है। सभी लोग करम महोत्सव धूमधाम से मना रहे हैं।

 

Karma Puja Karam Mahotsav 2025 Hemant Soren
करम पूर्व महोत्सव 2025 में नाचते-गाते आदिवासी समुदाय के लोग.

कदम से कदम मिलाकर बढ़ेंगे आदिवासी, तो परिणाम बेहतर होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज के लोग इसी तरह एक साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेंगे, तो परिणाम अवश्य बेहतर होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज करम पूर्व संध्या समारोह (Karam Mahotsav 2025) में यहां राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में महिला-पुरुष बच्चे-बच्चियां एकत्रित हुए हैं, एक खुशनुमा माहौल बना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि करम महोत्सव (Karam Mahotsav 2025) के अवसर पर ऐसा ही हर्ष और खुशी का माहौल पूरे राज्य में बना रहे, यही हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Also Read: झारखंड पुलिस का कड़ा प्रहार, जोनल कमांडर समेत JJMP के 9 उग्रवादियों ने किया सरेंडर, हथियार, गोला-बारूद बरामद

Also Read : Naxal News Jharkhand: महिला नक्सली का शारीरिक शोषण करते हैं माओवादियों के शीर्ष नेता, झारखंड से गिरफ्तार 2 नक्सलियों का खुलासा

Also Read : ‘वोट चोरी’ पर ‘हाइड्रोजन बम’ फोड़ेंगे राहुल गांधी, पटना में बोले- मुंह नहीं दिखा पाएंगे नरेंद्र मोदी

Also Read : Student Commits Suicide: रांची में छत्तीसगढ़ की छात्रा ने की आत्महत्या, 19 साल की युवती फांसी के फंदे से लटकी मिली

हर हाल में समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाना चाहिए

झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारे अगुवा मार्गदर्शकों ने जो सांस्कृतिक विरासत हमें सौंपी है, इस समृद्ध विरासत को हर हाल में आगे बढ़ाना है। यही राज्य सरकार के साथ-साथ हम सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासी समाज के अंदर की कमियों को दूर करने का निरंतर प्रयास कर रही है लेकिन इस प्रयास में सफलता तभी मिलेगी, जब पूरा समाज एक होकर राज्य के सर्वांगीण विकास में अपनी भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में चमरा लिंडा भी हुए शामिल

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी जिस उत्साह के साथ संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं, यह हमें प्रेरित करती है। आज बहुत ही खुशी का दिन है। आप सबों को मैं अपनी ओर से करम महोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। मैं उन सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाया है। इस अवसर पर मंत्री चमरा लिंडा, विधायक जिगा सुसारन होरो सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Also Read: Success Story: लखपति बन रहीं गांव की आदिवासी महिलाएं, और 30 हजार महिलाओं को जोड़ा जायेगा

Also Read: Reliance AGM 2025: रिलायंस रिटेल एक साल में 25 देशों में फैलेगा, 20 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा कारोबार, ईशा को भरोसा

Also Read: Cyber Crime News: 2.98 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में 2 गिरफ्तार, झारखंड सीआईडी ​​ने की कार्रवाई

Also Read: PM Modi on Trump Tariff: नहीं झुकेंगे, किसानों, लघु उद्योगों के हितों से कोई समझौता नहीं करेंगे

 

Rashtra Bharat News, Rashtra Bharat Samachar, Rashtra Bharat

Navin Rai

Author & Editor at Rashtra Bharat. Passionate about storytelling, news, and culture. Studied Arts at Calcutta University. Proudly from Kolkata, blending heritage with modern perspectives in journalism.